सगड़ी। तहसील क्षेत्र के बाबा पाताल नाथ मंदिर रामगढ़ ब्रह्मौली ध्यान में चल रहे 11 दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ में मंगलवार को अयोध्या से पधारी साध्वी राधिका किशोरी जी ने प्रवचन करते हुए कहा कि राम के नाम गाने से व्यक्ति भवसागर को पार हो जाता है। साथ ही राम कथा सुनने से सारे कष्टों से छुटकारा मिलता है। जो राम के नाम का सुमिरन करता है उसकी सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। बिहार बक्सर से पधारे दीनानाथ उपाध्याय उर्फ चिरैया बाबा ने कहा कि बाल्मीकि जी से राम जी ने पूछा हमको कोई ऐसी जगह बताइए कि मुझसे किसी साधु महात्मा को कष्ट न होए। बाल्मीकि जी भगवान को रहने का स्थान बताते है। इस दौरान लोगों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मंदिर के पुजारी बाबा अमरनाथ गिरी, नंदलाल, मुकेश मिश्र, विजय सिंह यादव, केदारनाथ राय, राजेश राय, श्यामाचरन राय, कमलेश यादव, संजय राय, कैलाश राय, राजू सिंह, उमेश यादव, अरुण मौर्य, नंदलाल गोंड़ आदि उपस्थित थे। ब्यूरो