आजमगढ़। डीएवी पीजी कालेज के एनसीसी के छात्रों ने जनपद के विभिन्न चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। स्वच्छता अभियान के बाद महाविद्यालय में स्वच्छता पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि इतिहास विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. सौम्यसेन गुप्ता ने बच्चों को स्वच्छता के माध्यम से आध्यात्मिक और शारीरिक प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट प्रोफेसर डा.अरुण कुमार सिंह ने एनसीसी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राष्ट्र की अनन्य शक्ति बताया। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी डा. पंकज सिंह ने किया। इस अवसर पर मनीष चौहान, प्रांशु सिंह आदि उपस्थित रहे।