फूलपुर। कोहरे के चलते शाहगंज-मऊ रेल खंड पर लंबी दूरी की चलने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें काफी विलंब से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। इसके चलते यत्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है। कैफियात एक्स्प्रेस ट्रेन सबसे अधिक लेट 22 से 24 घंटे चल रही है। बुधवार को साबरमती एक्सप्रेस (19166) तीन घंटे, आनन्द विहार एक्सप्रेस (15025) 19 घंटे, आनन्द विहार एक्सप्रेस (15026) 18 घंटे, गरीब नवाज एक्सप्रसे (15716) सात घंटे, आसनसोल-गोंडा (13509) तीन घंटे, गोदान (11059) साढ़े तीन घंटे लेट आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। बुधवार को कैफियात एक्सप्रेस (12226) आजमगढ़ में सुबह 9:30 के बजाय दूसरे दिन गुरुवार को एक बजे दिन में आने की सूचना थी। वहीं, आजमगढ़ से बनकर जाने वाली कैफियात (12225) बुधवार को 4:25 पर जाने के बजाय गुरुवार को दो बजे दिन में जाने की सूचना थी। इससे यात्रियों की काफी दिक्क़ते बढ़ गई।