आरके आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज काशीपुर सुराई के सभागार में बीएएमएस सत्र-2017-18 प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. आशुतोष यादव और चेयरमैन डा. प्रेमप्रकाश यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। आज का योगा आयुर्वेद का एक महत्वपूर्ण भाग है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सतत प्रयासरत रहें। इस मौके पर रामराजी देवी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डा. शशिकला यादव, प्राचार्य डा. राजकुमार गुप्ता, डॉक्टर सिंह, उत्कर्ष आर्य, डॉ. पवन यादव, विशाल यादव आदि उपस्थित थे। संचालन डॉ. वंदना सिंह ने किया।