फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं ने दहेज के खिलाफ एकजुट होने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में चार मार्च को होने वाले दहेजरहित 501 जोड़ों के सामूहिक विवाह के संबंध में रविवार को करमैनी में मुस्लिम महिलाओं का सम्मेलन हुआ। समाज सुधार में महिलाओं के योगदान विषयक आयोजित कार्यक्रम में दहेज जैसी कुरीति का पुरजोर विरोध किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना ताहिर मदनी ने की। कहा कि दहेज बहुत बड़ी सामाजिक बुराई है। रामसकल पटेल के सामूहिक दहेज रहित विवाह को सभी को मिलकर आगे बढ़ाना चाहिए। समारोह में 100 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया जाएगा। विशिष्ट अतिथि रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा की डायरेक्टर हीना देसाई ने कहा कि महिलाओं को समाज में बढ़ रही बुराई को समाप्त करने के लिए एकजुट होना होगा। हम महिलाएं इसका विरोध तटस्थ होकर करें। दहेज लेना और देना दोनों पाप है। दहेज के विरुद्ध हम सभी को एक साथ होना होगा। कार्यक्रम को एम सुल्ताना बेग गोरखपुर, सलमा जलील, हबीबा खातून, तरुण बानो देवरिया, जयंती देवी गाजीपुर, दानिश ग्यासुद्दीन, डॉ. माता प्रसाद यादव, मोहम्मद ताहिर आदि ने भी संबोधित किया। संचालन आशीष फलाही ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं मौजूद रहीं। संयोजक राम सकल सिंह पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें