फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या भ्रूण हत्या से लड़ने के लिए आगे आने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मिशन महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उप पुलिस महानिरीक्षक विजय भूषण और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

मिशन महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए डीआईजी ने कहा कि संस्थान अपने कम समय में सफलता के शिखर पर पहुंच रही है, चाहे वह चिकित्सा का क्षेत्र हो या समाज के गरीब मरीजों की देख-रेख, कम पैसे में उचित इलाज एक सराहनीय कार्य है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या और दहेज रूपी दानव से लड़ने के लिए नर्सों को आगे आने का आह्वान किया। मिशन अस्पताल के निदेशक डा. अशोक सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र और प्रतिक चिह्न देकर स्वागत किया। मिशन परिवार ने एक दूसरे को गिफ्ट देकर भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन शिब्ली नेशनल महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. विनोद सिंह ने किया। इस अवसर पर छात्रा कंचन ने सरस्वती वंदना, प्रतिमा यादव ने स्वागत गीत, अर्चना, अनुष्का की टीम ने ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बीना सिंह, डा. राजन, आरएसएस के जिला प्रचारक लालजी, डा. रोली श्रीवास्तव, प्रणीत श्रीवास्तव हनी, रुबी, सरफराज सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें