फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छात्रवृति के लिए 75 फीसदी उपस्थिति जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निदेशक समाज कल्याण के निर्देश पर सभी शैक्षिक संस्थानों को वर्ष 2017-18 में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए 75 फीसदी उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है। सभी संस्थानों में बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। समाज कल्याण अधिकारी की ओर से पत्र भेजकर आदेश से डीआईओएस को अवगत करा दिया गया है। वहीं, फार्म भरने की अंतिम तारीख बीतने के बाद आए इस आदेश को लेकर शिक्षण संस्थानों में नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन

समाक कल्याण अधिकारी राजीव रत्न सिंह ने बताया कि निदेशक समाज कल्याण उत्तर प्रदेश ने सभी शिक्षण संस्थानों को शैक्षिक सत्र 2017-18 से छात्रवृवित्त एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का 75 फीसदी उपस्थिति पर ही देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सबी शिक्षण संस्थानों में बायोमैट्रिक उपस्थिति मशीन लगाने को कहा है। इसकी गणना के आधार पर 75 फीसदी उपस्थिति मानी जाएगी। निर्देश के बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक के पत्र भेजकर अवगत करा दिया है। वहीं, फार्म भरने की अंतिम तारीख बीतने के बाद आए इस आदेश को लेकर शिक्षण संस्थानों में नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें