फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्रा ऋण योजना के तहत 40 बुनकरों को मिला लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर/अमिलो। कस्बे के मोहल्ला अलीनगर में स्थित बुनकर विपणन केंद्र पर गुरुवार को क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की ओर से विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत हस्तकला सहयोग शिविर लगाया गया। हस्तकला सहयोग शिविर में जीएसटी की बारीकियों से रूबरू कराया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सहायक निदेशक बुनकर सेवा केंद्र वाराणसी अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि विपणन केंद्र आपके उत्थान से जुड़ा है। यहां रेशमी साड़ी व्यापार के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहा है। डिजिटल डिजाइनर रिंग प्राप्त कर अच्छी साड़ियों को निर्मित कर सकते हैं। बुनकरों को प्रशिक्षण देने की भी सरकार ने योजना बनाई है। शिल्पी मुद्रा लोन, शिल्पी पहचान पत्र, बुनकर पहचान पत्र भी शिविर में बनाए गए। यूबीआई के रीजनल हेड अली खान ने कहा कि मुद्रा ऋण योजना के अंतर्गत 40 बुनकरों को लोन दिया गया है। 50,000 तक के लोन पर 8.6 प्रतिशत और 50 हजार से दो लाख पर 9.7 प्रतिशत ब्याज देना होगा। सरकार की ओर से 10 प्रतिशत सब्सिडी भी दी जाएगी। अगर बुनकर खाता रेगुलर चलाता है तो उसे मात्र छह प्रतिशत ही ब्याज देना पड़ेगा। संयुक्त आयुक्त वस्तु एवं सेवा कर वीपी सिंह ने बुनकरों को जीएसटी के बारे जानकारी दी। कहा कि बुनकरों की समस्याओं के सामाधान के लिए बुनकर मित्र हेल्पलाईन (18002089988) जारी किया हैं। इस अवसर पर बृजेश कुमार शुक्ला, बीएस सिंह, नितेश कुमार सिंह, मुख्तार अहमद जे, काजी इद्रीश, जमीर अहमद, जमाल, सहायक निदेशक अनिल श्रीवास्तव, सीपी सिंह, संजय, फजलुर्रहमान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें