फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हुई तैयारी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती का 24 अक्टूूबर को रानी की सराय चेकपोस्ट पर आगमन हो रहा है। उनके आगमन पर तैयारी को लेकर गुरुवार को बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक सठियांव भटौरा में संपन्न हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुख्य जोन इंचार्ज दिनेश चंद्रा ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की गलत जन विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए हमें बहनजी और महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलना है। सर्व समाज का विकास बहुजन समाज पार्टी में सुरक्षित है। 24 अक्टूबर की रैली एक इतिहास के रूप में दर्ज होगी। इस मौके पर डा. मदन, हरिश्चंद्र गौतम, रामचंद्र गौतम, विनोद चौहान, राजविजय गौतम, सुनील कुमार, अशोक प्रधान आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता श्याम देव चौहान और संचालन कृष्ण राम शास्त्री और विरेंद्र कुमार ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें