फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में 10472 किसानों का कर्ज माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक लाख रुपये तक के किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। जिसके तहत दो चरणों में किसानों का कर्ज माफ हो चुका था। गुरुवार को तीसरे चरण के लिए 10472 किसानों का कर्ज माफ हो गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद पहले चरण में 14192 किसानों में 81 करोड़ 95 लाख 95 हजार 310 रुपये की कर्जमाफी हुई। दूसरे चरण में जनपद के 18234 किसानों का 105 करोड़ 42 लाख 13 हजार 263 रुपये का कर्ज माफ हुई। हाल ही में जिला प्रशासन की ओर से तीसरे चरण के लिए चयनित किसानों की सूची शासन को भेजी गई थी। जिसमें से 10472 किसानों के 55 करोड़ 29 लाख 28 हजार 405 रुपये की कर्जमाफी स्वीकृति हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिस प्रकार दो चरणों का ऋण मोचन प्रमाणपत्र कैंप लगाकर वितरित किया गया। उसी तरह से तीसरे चरण के किसानों को भी ऋण मोचन योजना का प्रमाण पत्र कैंप लगाकर वितरित कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें