फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरे-धीरे खुल रहे चुनावी मुद्दे- असीम यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सपा के एमएलसी असीम यादव का सोमवार को सैिविल लाइन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने अपने आने के कारणों पर प्रकाश डालते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।
विज्ञापन

उन्होंनें कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को फेल बताने वाली भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फेल है। प्रदेश की कानून व्यवस्था इसकी विफलता की कहानी बयां करती है। 100 डायल को आईएसओ ने सार्टीफिकेट दिया लेकिन इसे सरकार बंद करना चाहती है। कल हम पूरे प्रदेश में शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए जान जागरण करेंगे। उन्होंने कहा कि संघ के प्रमुख नेता कह रहे हैं कि जीएसटी से नुकसान हुआ है और नोटबंदी से जीडीपी गिरी लेकनि सरकार इसे मानने को तैयार नहीं है। हम हर सरकार को छह महीने का समय देते हैं। जो धीरे-धीरे बीत रहा है। चुनाव के मुद्दे धीरे-धीरे खुल रहे हैं। नगर पालिका चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर यह तय होगा। हमारा प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा नगरपालिका और नगरपंचायत हमारे कब्जे में हो। सरकार ने कर्ज माफी की पूरी तैयारी नहीं की है यह बात प्रमुख सचिव के बयान से पता चलती है। हम कार्यकर्ताओं को बताएंगे कि वह जनता के बीच जाकर जागरूकता फैलाएं और उन मुद्दों की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित कराएं जिनकी तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता। साथ ही उनकी जो समस्याएं और शिकायतें हैं उसे ऊपर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक डा. संग्राम यादव, नफीस अहमद, महासचिव हरिप्रसाद दुबे, पूर्व विधायक बेचई सरोज, एसके सत्येन, राजेश गिरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें