आजमगढ़ (ब्यूरो)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा आरक्षित रेल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले व्यक्तियों और दलालों के खिलाफ वर्तमान में अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सतर्कता विभाग की टीम ने मंगलवार को कैफियात एक्सप्रेस से एक आरक्षण दलाल को पकड़ा। पकड़ा गया आरक्षण दलाल आरिफ पुत्र इफ्तेखार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर का निवासी है। तलाशी के दौरान आरिफ ट्रेन में आरक्षित टिकटों की बिक्री कर रहा था। तलाशी में उसके पास से तीन विभिन्न नामों और स्थानों के आरक्षित टिकट, तीन जनरल टिकट, 10 विभिन्न नामों से भरे गए आरक्षण फार्म, 12030 रुपये और तीन मोबाइल के साथ अन्य सामग्रियां बरामद हुई। उसे आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। सतर्कता टीम में इश्तियाक अहमद खान, प्रजीत कुमार सिंह ओर एसपी चंद शामिल थे।