फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली से सड़क नीचे होने के कारण होता है जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज(आजमगढ़)। विकास खंड के सामने होकर गुजरी सड़क नीचे होने के कारण हल्की बारिश होने पर सड़क पर जलभराव हो जाता है। लोगों ने सड़क को नाली से ऊंचा कराने की कई बार मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं जलभराव के दौरान ब्लाक के अधिकारी भी इधर से गुजरते हैं। लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। लोगों उक्त समस्या के निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि ग्राम पंचायत चकसहदरिया ग्राम पंचायत में जहानागंज ब्लॉक कार्यालय है। ब्लॉक के सामने होकर गुजरी सड़क नाली से नीचे है। जिसके कारण हल्की बारिश होने पर नाली का पानी सड़क पर जमा हो जाता है । इससे लोगों को आने जाने में काफी कठिनाई होती है। वहीं आस-पास के लोगों का जीवन नारकीय हो गया है वहीं दूकानदारों का धंधा भी चौपट हो रहा है। क्षेत्र के रहीम, प्रेम, शिवप्रकाश, नंदू आदि ने बताया कि सड़क नीचे है, जिससे हल्की सी भी बारिश होने पर रास्ते पर जलभराव हो जाता है। कई बार ब्लाक के अधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन समस्या जस की तस बनी है। लोगों ने बताया कि सड़क और नाली का लेबल मिला दिया जाए तो समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहीं। लोगों ने ब्लाक सहित जिले के उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए समस्या के निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें