फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फाइनेंस कंपनी एजेंट से 19 हज़ार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के शाहपुर-गौरी मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी एजेंट से 19 हज़ार रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अहरौला पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मूलरूप से बस्ती जिला निवासी अभिषेक एक फाइनेंस कंपनी में एजेंट है। अतरौलिया में आफिस बना कर वह पैसा लोन पर देने व वसूली करने का काम करता है। अहरौला क्षेत्र में भी वह कई लोगो को लोन दे रखा है। जिसकी वसूली के लिए वो हर 15 दिनों पर क्षेत्र में जाता है। बुधवार को अभिषेक शाहपुर बाजार वसूली के लिए आया था। देर शाम छह बजे वह बाइक से शाहपुर-गौरी मार्ग हो कर वापस लौट रहा था। रास्ते मे एक इंटर कॉलेज के पास वह बाइक खड़ी कर पैसा रखा बैग उसी पर रख कर लघुशंका करने लगा। इसी दौरान एक बाइक सवार दो बदमाश आये और बाइक पर रखा बैग ले कर भागने लगे। अभिषेक ने उनका पीछा शुरू किया तो बदमाशो ने असलहा दिखा कर डरा दिया। इसके बाद अभिषेक ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुची और जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित के अनुसार बैग में 19200 रुपये व एक टैबलेट था। एसओ सुनील कुमार दुबे ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें