फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर करा दिया धर्म परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने पहले दुष्कर्म किया, फिर बहला-फुसला कर भगा ले गया और धर्म परिवर्तन भी करा दिया। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने इंकार कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र की रहने वाली युवती की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जमालपुर भेलखरा निवासी सलीम उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर तीन चार साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। इस बीच बीते छह तारीख को वह उसकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले गया। इस दौरान सलीम ने युवती को शादी का झांसा व प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन भी करा दिया। 16 जुलाई को युवती के मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवती को बरामद करने के साथ ही सीओ के समक्ष बयान कराया। इसके बाद दर्ज मुकदमे में जरूरी धाराएं बढ़ा दीं। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सलीम को बेलइसा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें