फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 3.40 करोड़ से बनेंगी 11 केवी की 19 नई लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए आजमगढ़ मंडल में 11 केवी की 19 नई लाइनों का निर्माण किया जाएगा। इस पर कुल 3.40 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

नई लाइनों के निर्माण से न केवल बिजली आपूर्ति में सुधार होगा, बल्कि मौजूदा फीडरों पर लोड भी काफी हद तक कम हो जाएगा। मंडल के चारो सर्किल में विभिन्न भार के 14.50 से अधिक उपभोक्ता हैं।
कई जगहों पर लंबी लाइन होने के कारण उपभोक्ताओं को सही से बिजली आपूर्ति नहीं हो पाती है। उन्हें लो वोल्टेज और फाल्ट की समस्या से जूझना पड़ता है। बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए विभाग की तरफ से 340.92 लाख से 11 केवी की 19 नई लाइनों का प्रस्ताव तैयार कर बिजनेस प्लान में भेजा गया था।
विज्ञापन

इसकी मंजूरी भी मिल चुकी है। इसके तहत आजमगढ़ द्वितीय सर्किल में 39.30 लाख रुपये की लागत से छह, मऊ जिले में 175 लाख रुपये से आठ और बलिया जिले में 126.62 लाख रुपये की लागत से पांच नई 11 केवी की लाइनें स्थापित की जाएंगी।
इन नई लाइनों के निर्माण से बिजली वितरण प्रणाली को और मजबूती मिलेगी, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाली बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलेगी।
मौजूदा फीडरों पर अत्यधिक लोड के कारण होने वाली ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या को कम करने में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति में सुधार होने से दैनिक जीवन, व्यापार और कृषि कार्यों में काफी सहूलियत होगी। विशेष रूप से गर्मी और बरसात के मौसम में बिजली कटौती की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।



240 लाख की लागत से मंडल में 11 केवी की 19 नई लाइनों का निर्माण कराया जाएगा। ऊपर से इसकी मंजूरी भी मिल चुकी है। जल्द ही इस पर काम शुरू कराया जाएगा। -इंजी. रामबाबू, मुख्य अभियंता वितरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें