फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2983 के सापेक्ष 1861 फ्रंट लाइन वर्करों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण बीते पांच फरवरी से ही शुरू हो चुका है। दूसरे चरण के दूसरे दिन का टीकाकरण बृहस्पतिवार को जिले में संपन्न कराया गया। इसके लिए 24 केंद्रों पर कुल 26 बूथ बनाए गए थे। दूसरे चरण के तहत अन्य विभागों के फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण हो रहा है। दूसरे चरण के दूसरे दिन टीकाकरण कराने वालों में मंडलायुक्त वीवी पंत, डीआईजी सुबाष चंद्र दुबे, एसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी यातायात सुधीर जायसवाल, सीडीओ आनंद शुक्ला आदि प्रमुख रुप से शामिल रहे। जिला अस्पताल बूथ पर टीकाकरण को लेकर जहां रेला उमड़ा हुआ था तो वहीं दोपहर एक बजे तक महिला अस्पताल बूथ पर सन्नाटा पसरा दिखा।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण के लिए जिले में अन्य विभागों के कुल 13812 फ्रंट लाइन वर्करों का पंजीकरण हुआ है। दूसरे चरण की शुरूआत पांच फरवरी को ही हो चुकी है। इस दिन 952 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था। जिसके सापेक्ष 497 लोगों ने टीकाकरण कराया था। बृहस्पतिवार को दूसरे चरण के टीकाकरण का दूसरा दिन था। दूसरे दिन के लिए स्वास्थ्य महकमे को कुल 2998 फ्रंट लाइन वर्करों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कुल 24 केंद्रों पर 26 बूथ स्थापित किए थे। जिला अस्पताल बूथ पर मंडलायुक्त वीवी पंत, डीआईजी सुबाष चंद्र दुबे ने टीकाकरण करा कर दूसरे दिन के अभियान की शुरूआत किया। जिला अस्पताल बूथ पर टीकाकरण को लेकर फ्रंट लाइन वर्करों में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही टीकाकरण कराने वालों का रेला लग गया था। वहीं दोपहर एक बजे तक जिला महिला अस्पताल बूथ पर सन्नाटा ही पसरा नजर आया। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चले टीकाकरण के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष 1861 फ्रंट लाइन वर्करों ने अपना टीकाकरण कराया। जो लक्ष्य का 62 प्रतिशत रहा।
आज भी 24 केंद्रों के 26 बूथ पर होगा टीकाकरण
आजमगढ़। फ्रंट लाइन वर्करों के टीकाकरण का तीसरा दिन शुक्रवार को होगा। शुक्रवार को भी टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 24 केंद्रों पर 26 बूथ स्थापित किया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि शुक्रवार को कुल 3002 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है। कोरोना टीका सभी केंद्रों पर उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं टीकाकरण करने वाली टीम को समय से बूथों पर पहुंच जाने का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन

सुरक्षित है टीका लगवाने की हुई अपील
आजमगढ़। फ्रंट लाइन वर्करों के टीकाकरण के दूसरे दिन टीका लगवाने के बाद मंडलायुक्त वीवी पंत, डीआईजी सुबाष चंद्र दुबे ने बताया कि कोरोना का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। टीका लगवाने के बाद उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही है। उन्होंने सभी फ्रंट लाइन वर्करों से टीका लगवाने की अपील किया। वहीं एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि टीकाकरण के बाद भी मैने पूरे दिन अपने सारे कार्य करें। टीकाकरण के बाद किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई, उन्होंने भी फ्रंट लाइन वर्करों से निर्धारित तिथि व बूथ पर टीकाकरण कराने की अपील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें