फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागा नपा प्रशासन, कुछ क्षेत्रों में शुरू हुई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की सफाई व्यवस्था उन क्षेत्रों में कुछ बेहतर देखने को मिली जहां की खबर अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रकाशित किया था। वहीं अन्य कई क्षेत्रों में आज भी नपा की सफाई व्यवस्था बद से बदतर नजर आयी।
विज्ञापन

तमाम योजनाओं का संचालन स्वच्छता के नाम पर किया जा रहा है। लेकिन नपा आजमगढ़ क्षेत्र की स्थिति काफी खराब है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर नपा ने ठेकेदारी व्यवस्था के तहत 17 वार्डों का ठेका एक प्राइवेट फर्म को दिया है। इस फर्म को काम करते हुए भी दो माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अब तक शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है। शायद ही कोई वार्ड हो जहां कूड़े का ढेर देखने को न मिले। सोमवार के अंक में अमर उजाला ने नगर की सफाई व्यवस्था पर फोकस करते हुए खबर प्रकाशित किया। जिस पर सफाई कर्मचारी सुबह से ही साफ-सफाई में जुटे दिखायी दिये। चेयरमैन से लेकर ईओ तक दौड़ते नजर आए। इसके बाद भी शहर के फराशटोला व सदावर्ती वार्ड में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा रहा।
इनसेट
वाट्सएफ ग्रुप बना दी जाने लगी सफाई की सूचना
आजमगढ़। नपा प्रशासन में हड़कंप की यह स्थिति सोमवार को रही कि आनन-फानन में वाट्सएप ग्रुप बना कर नपा प्रशासन ने अपने द्वारा किए जा रहे साफ-सफाई की सूचना देना शुरू कर दिया है। नपा प्रशासन ने इस ग्रुप में प्राइवेट फर्म द्वारा कराये जा रहे सफाई के कामों की फोटो भी अपलोड की जा रही है। नपा प्रशासन में हड़कंप की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विज्ञप्ति जारी कर अपनी व्यवस्थाओं व तैयारियों को बताया जा रहा है, जिसे बताने से नपा प्रशासन अब तक बच रहा था।
विज्ञापन

इनसेट
कूड़ा जला कर फैलाया जा रहा प्रदूषण
आजमगढ़। नगर पालिका क्षेत्र में बड़ा गणेश मंदिर के सामने स्थित पोखरे के किनारे पहले से ही नपा द्वारा ही कूड़ा फेका हुआ है। उसे नपा द्वारा अब तक उठवाया नहीं गया है। सोमवार को बंधे किराने पड़े कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई। जिससे उठ रहा काला घना धुंआ लोगों के लिए काफी देर तक आफत साबित हुआ। आसपास के लोग इस दमघोटूं धुएं से घंटो परेशान रहे। आग नपा ने ही लगायी अथवा किसी और ने यह कोई नहीं बता सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें