फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी घर में न सप्लाई होने पाये दूषित पानी : डॉ. एके वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़/मुबारकपुर। सीएचसी मुबारकपुर पर मीडिया से रूबरू होते हुए डॉ. एके वर्मा ने कहा कि कस्बे में पीलिया के फैलने के पीछे दूषित पानी के साथ ही खानपान ही मुख्य कारण है। ऐसे में हम बचाव कर के ही इस पर नियंत्रण पा सकते हैं। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार लाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने किसी भी घर में दूषित पानी की सप्लाई को पूरी तरह से रोकने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्लोरीनेशन बेहद जरूरी है। यदि हम एक दिन क्लोरीन पानी में नहीं मिलाते हैं तो पूर्व के दस दिनों तक मिलाए गए क्लोरीन का असर भी खत्म हो जाता है। ऐसे में क्लोरीन मिलाने का काम प्रतिदिन किया जाए। नपा प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि जरूरी हो तो इसके लिए दो-चार कर्मियों की ड्यूटी लगा दी जाए ताकि पानी के क्लोरीनेशन का काम किसी भी कीमत पर प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि नपा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का हाल काफी बुरा है। इसमें सुधार के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देशित किया गया है कि घर-घर जाकर जांच करें और पीलिया से प्रभावित लोगों को खोज कर दवा उपलब्ध कराएं। पीलिया के रोकथाम के लिए जरूरी जानकारी भी दें। इसके तहत पीड़ितों को आराम करने, तली भूनी चीजों से परहेज करने और पानी खौला कर और क्लोरीन की गोली मिला कर पीने की सलाह मरीजों को जरूर दी जाए। कैंपों के लगातार आयोजन, खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की कार्रवाई भी जारी रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें