फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडी ने लिया नपा व स्वास्थ्य महकमें की जम कर क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़/मुबारकपुर। सीएचसी मुबारकपुर के निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक संक्रामक रोग लखनऊ ने परिसर में मरीजों के लिए मात्र 18 बेड ही पाया। जिस पर वे खासा नाराज हुए और प्रभारी की जमकर क्लास भी ली।
विज्ञापन

मुबारकपुर नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य को लेकर कस्बे में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना हुई है। सरकारी मानक के अनुरूप सीएचसी पर तीन बेड मरीजों के लिए उपलब्ध होते है। लेकिन सीएचसी मुबारकपुर पर मात्र 18 बेड ही मरीजों के लिए उपलब्ध है। इन दिनों कस्बे में पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है और काफी संख्या में मरीज प्रतिदिन अस्पताल पर पहुंच रहे है। बेड की अनुपलब्धता के चलते मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है, लेकिन यहां मानक के अनुरूप 30 बेड का इंतजाम कर पाने में स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से फेल साबित हुआ। जेडी ने निरीक्षण के दौरान इस कमी को पकड़ा और नाराजगी जतायी। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. अब्दुल अजीज ने बताया कि अस्पताल पर चार वार्ड है, जिसमें एक इमरजेंसी, एक मेल वार्ड, एक फिमेल वार्ड व एक जेई वार्ड है। इन सभी वार्डो में कुल मिला कर लगभग 20 बेड लगे हुए है। इसके अलावा अन्य बेड वार्डों की कमी के चलते इधर-उधर रखे हुए है। जिन्हें जल्द व्यवस्थित करा दिया जाएगा। वहीं डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय का कहना है कि सीएचसी पर 30 बेड उपलब्ध है। वहां 12 बेड का एक वार्ड डिलवेरी वाली महिलाओं के लिए आरक्षित है। यह हो सकता है कि एक दो बेड इधर उधर हो लेकिन जेडी ने अपने निरीक्षण में यदि 18 बेड पाया है तो हो सकता है कुछ कमियां हो। इन कमियों को देख कर जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाएगा। इस दौरान डॉ. एके सिंह, अमूल कुमार श्रीवास्तव, सीएचसी प्रभारी डॉ. अब्दुल अजीज आदि मौजूद रहे।
चार स्थानों पर हुई पानी की जांच तीन में नहीं मिला क्लोरीन
मुबारकपुर। जेडी के साथ जिले से पहुंची टीम ने गुरुवार को भी कस्बे में चार स्थानों पर पानी की जांच की। जिसमें तीन स्थानों पर नपा का पानी फेल साबित हुआ। टीम ने हैदराबाद वार्ड में दो स्थानों पर पानी की जांच की। दोनों स्थानों पर पानी में क्लोरीन की पर्याप्त मात्रा नहीं पाई गई। पूरा रानी मुहल्ले में भी दो स्थानों पर पानी की जांच हुई, जिसमें पुलिस चौकी के पास क्लोरीन नहीं मिली तो वहीं अनवार अहमद के घर से लिए पानी की जांच में क्लोरीन पायी गई।
विज्ञापन

अनुपस्थित मिले कैंप प्रभारी, वेतन रोकने का निर्देश
मुबारकपुर। जेडी ने सीएचसी मुबारकपुर पर पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जा रहे कैंपों के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान कैंप प्रभारी बनाए गए पीएचसी सठियांव के डॉ. विनोद कुमार यादव अनुपस्थित मिले। उन्होंने डॉ. विनोद का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कैंप प्रभारी पद से उन्हें हटाते हुए पीएचसी सठियांव के ही डॉ. बृजेश को कैंप प्रभारी की जिम्मेदारी दी।
अनुपस्थित रहे ईओ व चेयरमैन प्रतिनिधि
मुबारकपुर। लखनऊ से आई टीम मुबारकपुर कस्बे में गुरुवार को चक्रमण कर रही थी। जेडी भी इस टीम में शामिल रहे। इसके बाद भी नपा के जिम्मेदार अधिकारी व चेयरमैन प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचे। इनके न पहुंचने पर भी जेडी ने नाराजगी जताई और रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें