आजमगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पंजीकरण में और इजाफा हुआ है। शनिवार को अब आईटीआई मैदान में 191 जोड़े एक-दूसरे के होंगे। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजन के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी रहीं। पूरे दिन पंडाल और टेंट आदि का कार्य चलता रहा। सुबह 11 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
समाज कल्याण अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए शुक्रवार को 13 जोड़ों ने और पंजीकरण कराया। अब 191 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। कन्याओं को देने के लिए सामान आदि की खरीदारी की जा चुकी है। मैदान में शादी की आयोजन संबंधी तैयारियां पूरे दिन जारी रही। कुल 16 प्रत्येक पंडाल लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक में दो पंडित की व्यवस्था कराई गई है। इसके साथ ही मुस्लिम जोड़ों के लिए अलग पंडाल की व्यवस्था है। शासन की ओर से प्रति जोड़ा व्यय के लिए 51 हजार की स्वीकृति दी गई है। 35 हजार कन्या के खाते में दिए जाएंगे। आवश्यक सामग्री पर 10 हजार और आयोजन पर छह हजार की धनराशि व्यय की जाएगी।