आजमगढ़। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे कमल शक्ति अभियान की कड़ी में सोमवार को दीदारगंज स्थित कस्बा फतेहपुर में सम्मेलन किया गया। इस दौरान उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन के साथ सैकड़ों महिलाओं को गैस चूल्हा, रेगुलेटर व सिलेंडर दिया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के उत्थान व स्वावलंबन के लिए कई योजनाएं चला रखी हैं। मुखबिर योजना, 1090 वीमेन हेल्पलाइन नंबर, रानी लक्ष्मी बाई, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या योजना के अंतर्गत 50 हजार का बॉन्ड और 21 साल पर दो लाख का अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डा. संचिता बनर्जी ने कहा कि आजादी के बाद अगर महिलाओं के उत्थान के लिए किसी पार्टी ने सोचा है तो वह भाजपा है। इस मौके पर अमित सूर्यवंशी, डॉ. पूनम सिंह, शालिनी अस्थाना, सत्यवती देवी, कविता यादव, रमेश चंद्र अस्थाना, डॉ. सुधीर रंजन, ओम प्रकाश अस्थाना मारकंडेय सिंह, बलराज सिंह, स्वतंत्र सिंह, प्रियंका निषाद, सना बानो, कमली, विद्यावती, गुड़िया, सोनी, शीला अस्थाना मौजूद रहीं।