फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को दिया पत्र,अवैध निर्माण रोकने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बिट्ठल घाट के जत्थेदार सतनाम सिंह और सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि मंडलायुक्त के स्थगन आदेश के बावजूद गुरुद्वारे की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा। सिक्ख समुदाय ने अवैध निर्माण को रोके जाने की गुहार जिलाधिकारी से लगाई है। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि आप द्वारा और मंडलायुक्त द्वारा गुरुद्वारा की जमीन पर स्थगन आदेश पारित किया गया है, इसके बावजूद भी क्षेत्र के कुछ दबंग लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। पुलिस विभाग के अधिकारियों के पास जाने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से अवैध निर्माण को रोके जाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें