फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास में भी फूलपुर-पवई विधानसभा पर मेहरबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विधानसभा चुनाव 2014 में भाजपा को जनपद में सिर्फ एक सीट फूलपुर-पवई में जीत हासिल हो सकी। इसका असर योजनाओं के वितरण पर पड़ता साफ दिख रहा है। सरकार इस विधानसभा क्षेत्र पर अन्य क्षेत्रों की तुलना में ज्यादा ध्यान दे रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना भी इससे अछूती नहीं है। वर्ष 2018-19 के आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे ज्यादा 2435 प्रधानमंत्री आवास फूलपुर-विधानसभा में आवंटित हुए हैं। जबकि सबसे कम 184 प्रधानमंत्री आवास सदर विधानसभा क्षेत्र में आवंटित किए गए हैं। विधानसभावार आवंटित आवासों पर नजर डालें तो फूलपुर पवई में 2435, अतरौलिया में 695, गोपालपुर में 394, सगड़ी में 293, मुबारकपुर में 257, लालगंज 291, मेंहनगर में 944, दीदारगंज में 1275, निजामाबाद में 257 और सदर विधानसभा क्षेत्र में 184 प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुए हैं। वर्ष 2019 में जनपद को कुल 7025 प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें से 7015 लोगों को पहली किश्त, 6762 लोगों को दूसरी किश्त और 5609 लोगों केे तीसरी किश्त जारी हो चुकी है। इसके सापेक्ष अब तक कुल 5023 प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। 2002 आवासों का निर्माण तेजी से चल रहा है। विभाग का दावा है कि निर्धारित समय मार्च तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना निदेशक अभिमन्यु कुमार सिंह ने कहा कि आवासों का आवंटन शासन स्तर से किया गया है। इसमें लाभार्थियों का चयन सामाजिक, आर्थिक जनगणना के आधार पर किया गया है। जहां पर ज्यादा लाभार्थी मिले हैं वहां पर ज्यादा आवास का आवंटन हुआ है। हमारी कोशिश है कि हम 20 फरवरी तक लक्ष्य को पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें