फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सचिवों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर बठौली में आयोजित ग्राम सचिवों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। जिसमें जहानागंज और पल्हनी विकास खंड के 39 सचिवों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का कार्य छह सत्रों में संपन्न हुआ। सठियाव विकास खंड के बैठौली स्थित रिसोर्स सेंटर पर जनपद के जहानागंज और पल्हनी विकास खंड के ग्राम सचिवों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें 39 सचिवों ने प्रतिभाग कर छह सत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें जन सूचना अधिनियम 2005, ग्राम पंचायतों के लेखा, रखरखाव, ऑडिट के बारे में, पंचायतों की समितियां और भूमि प्रबंधन समिति के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही साथ पंचायती राज में ई-गवर्नेंस, प्लान प्लस आदि पर सत्र आयोजित किए गए। इस प्रशिक्षण में मंडलीय उपनिदेशक पंचायत जयदीप त्रिपाठी, वरिष्ठ फैकल्टी अधिकारी एसबी सिंह डिविजनल, डीपीएम शमशेर बहादुर बिंद, प्रमोद कुमार राय, पवन सिंह आदि द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर संजय कुमार सिंह, नीरज सिंह, रामआशीष सिंह, ओम प्रकाश, निकेश सिंह, मनोज कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, नीरज सिंह, अजीत श्रीवास्तव, अखिलेश यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें