आजमगढ़। नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के अन्तर्गत प्रोबेशन विभाग की ओर से 16 और 17 दिसम्बर को सभी ब्लाकों के 3-4 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी, महिलाओं की सुरक्षा और आत्मरक्षा संबंधी कार्यशाला, स्कूल चलो अभियान के संबंध के जागरूकता कार्यक्रम, व्यवहारिक वित्तीय सलाह प्रदान करने का कार्यक्रम, विभिन्न सरकारी उद्यमी योजना के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम कराया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव ने बताया कि शिविर में आंगनवाड़ी कार्यकत्री की ओर से बाल पुष्टाहार का वितरण और आशा बहुओं की ओर से आयरन के गोलियों का वितरण किया गया। नारी स्वावलम्बन सम्मेलन 18 दिसम्बर को अपरान्ह 12 बजे से राहुल प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा।