फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर डाऊन, नहीं काम कर रही ई-पास मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मार्टीनगंज। इस माह से ग्रामीण क्षेत्रों में भी ई-पास मशीन से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। शासन ने सभी कोटेदारों को ई-पास मशीन उपलब्ध करा दिया है। सर्वर डाऊन होने से ग्रामीण क्षेत्र की ई-पास मशीने काम नहीं कर रही है। जिसके चलते कोटेदार व उपभोक्ता दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र में बीते दो दिनों से सर्वर डाऊन चल रहा है। जिसके चलते खाद्यान्न का वितरण नहीं हो पा रहा है। कोटेदार ई-पास मशीन लेकर हाथ पर हाथ धर कर बैठने को मजबूर है। क्योकि बिना ई-पास मशीन पर अंगूठा लगे वह खाद्यान्न का वितरण नहीं कर सकता है। वहीं पात्र कार्ड धारक राशन के लिए कोटेदार का चक्कर लगाने को मजबूर है। तहसील क्षेत्र के एक दो कोटे की दुकानों की यह समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ई-पास मशीन का सर्वर दो दिनों से डाऊन जा रहा है। इस बारे में पूछे जाने पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सर्वर काम न करने से समस्या हो रही है। सुधार का प्रयास चल रहा है, जिस कंपनी के सिम पर सर्वर सहीं काम करेगा, जल्द ही उसकी व्यवस्था करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें