फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर लगेंगे बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आए दिन हो रहे सड़क हादसों के आंकड़ों को कम करने के उद्देश्य से ट्रैफिक विभाग की ओर से जिले के उन दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर जागरूकता का बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया है। जिन स्थानों पर दो या उससे अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। आए दिन यहां घटनाएं भी होती हैं। ट्रैफिक विभाग की ओर से ऐसे स्थलों का चयन कर बोर्ड लगवाने के लिए लोक निर्माण विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक के दफ्तर से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक एक वर्ष में लगभग 422 लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई है। इसमें करीब 118 लोग नियम के विरुद्ध गाड़ी चलाने से अपनी जान गंवाए हैं। इसके पीछे बगैर हेलमेट बाइक चलाने, बिना हाथ या इंडिकेटर बजाए वाहन मोड़ लेने, भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में भी बड़े वाहनों से पास लेने आदि प्रमुख कारण शामिल है। इसके अलावा गड्ढायुक्त सड़क भी हादसे का कार बने हैं। मरने वालों में ज्यादातर कम उम्र के लोग शामिल हैं। इनकी लापरवाही का खामियाजा बुढ़ापे में इनके मां-बाप भुगत रहे हैं। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर जागरूकता का बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया है। जिन स्थानों पर बोर्ड लगना है। वहां की सूची तैयार कर एसपी ट्रैफिक की ओर से लोक निर्माण विभाग को रिपोर्ट भेजवा दी गई है।
विज्ञापन


यहां गफलत में पड़ जाते हैं चालक
आजमगढ़। ट्रैफिक विभाग की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक रानी की सराय बाजार की घनी आबादी और अंधा रास्ता होने के कारण यहां हादसे होते हैं। जबकि कप्तानगंज बाजार में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने को प्रमुख कारण माना गया है। जबकि रानीपुर बाजार में घुमावदार मोड़ दुर्घटना की वजह है। कौडिय़ा बाजार भीड़भाड़ वाला तो अतरौलिया का बांसगांव से कबीरुद्दीनपुर के बीच और बूढनपुर से भीलमपुर छपरा में आबादी के बीच से सड़क गुजरी है। तो सिकंदरपुर चौराहे से तेजापुर के बीच चौराहे पर हादसे होते हैं। जबकि रौनापार के कांखभार नहर के पास लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने तो सिधारी के चंडेश्वर और छतवारा पर अंधा मोड़ और चौराहा होना प्रमुख कारण है। जबकि बैठौली और नरौली तिराहे पर भीड़ ज्यादा रहती है।

इन स्थानों पर लापरवाह रहते हैं चालक
आजमगढ़। यातायात विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बरदह थाने के जिवली मोड़, सरायमोहन, ठेकमा, सरायमीर थाना क्षेत्र के कस्बा सरायमीर, संजरपुर, फूलपुर कोतवाली के जगदीशपुर, बिलार मऊ, अंबारी, देवगांव कोतवाली के बुढ़उबाबा, कंधरापुर थाना क्षेत्र के भवरनाथ चौराहा, मंदुरी का नाम शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक इन स्थानों पर सड़कें बहुत अच्छी हैं। ऐसे में ज्यादातर वाहन चालक इन स्थानों पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


सड़क हादसों के आंकड़ों को कम करने, लोगों को सावधानी और यातायात नियमों से अवगत कराने संबंधी बोर्ड लगाने के लिए जिले में 20 से अधिक स्थलों का चयन कर सूची लोक निर्माण विभाग को सौंप दी गई है। उनके स्थल से जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

- तारिक मोहम्मद, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें