अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में मंगलवार रात सीरत उन नबी कांफ्रेंस इजलास आम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गुजरात से आए हजरत मौलाना अहमद अली ने कहा कि अल्लाह और उसके रसूल की बात सुनना और उस पर अमल करने पर बन्दों पर इनाम के फैसले अता किए जाते हैं। हमारे नबी का आना और जाना इसी अरबी माह रबी उल अव्वल में हुआ। इस्लाम इत्तेहाद, अमन और शान्ति का पैगाम देता है। कान्फ्रेंस को अन्य कई ओलमाओं ने भी खिताब किया। कार्यक्रम का आगाज तिलावते कलाम पाक से कारी अशफाक अहमद ने किया। नात पाक का नजराना कारी सुहेल अहमद कुशीनगर ने पेश किया। अध्यक्षता मुफ्ती मुहम्मद यासिर कासिमी और संचालन जमाल अख्तर वलीदपुरी ने किया। मुफ्ती मुहम्मद अमीन, कारी हाफिज ओबैद आदि मौजूद थे।