फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से होता है शारीरिक व मानसिक विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के वर्मा श्यामदुलारी कालेज ऑफ एजुकेशन रौनापार में शुक्रवार को डीएलएड के छात्रों के लिए स्काउट-गाइड प्रशिक्षण कैंप का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत स्काउट-गाइड ध्वज फहरा कर डायरेक्टर अमित वर्मा व चेयरमैन ओम प्रकाश वर्मा ने किया। चेयरमैन ने कहा कि इस प्रशिक्षण से छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इसके साथ ही छात्र सामाजिक गतिविधियों से रूबरू होते है। डायरेक्टर अमित वर्मा ने कहा कि इस प्रशिक्षण से छात्रों में अनुशासन, कर्तव्य परायणता, समाजसेवा और राष्ट्र सेवा की भावना का संचार होता है। कैंप में छात्रों को पुल बनाना, तंबू बनाना, मचान बनाना, नक्शा बनाना, अनुमान लगाना, प्राथमिक चिकित्सा आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एबी सिंह, डॉ. पीडी वमा्र, नीलेश विश्वकर्मा, गुलाब चंद, दीपक मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें