फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौमियोपैथ चिकित्सक बांटेंगे संचारी रोगों की प्रतिरोधक औषधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया की जनपद की सभी शाखाओं की ओर से अन्वेषक डा. हैनीमैन का परिनिर्वाण दिवस सोमवार को खत्री टोला में मनाया गया। शुभारंभ हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। डा. हैनिमैन का जीवन परिचय डा. नेहा दुबे ने दिया। केंद्रीय होमियोपैथी परिषद के सदस्य और हमाई आजमगढ़ के अध्यक्ष डा. भक्तवत्सल ने कहा कि डा. हैनिमैन एक मनीषी थे। उन्होंने होमियोपैथी का आविष्कार करके कठिन से कठिन रोगों का निदान सरलता से किया। चिकित्सकों एवं संपूर्ण मानवता को ऐसा अस्त्र प्रदान किया, जिससे पीड़ित मानवता की सेवा अनादि काल तक होती रहेगी। आयुष मंत्रालय एंव उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा होमियोपैथी के विकास के लिए सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। सरकार को होमियोपैथिक चिकित्सकों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने चाहिए। जितनी गहनता से होमियोपैथी दर्शन और मटेरियामेडिका का अध्ययन करेंगे उतने ही सफल चिकित्सक होंगे। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में संचारी रोगों की प्रतिरोधक औषधियां संगठन की ओर से वितरित की जाएंगी। इसके लिए दस जुलाई से अभियान शुरू किया जाएगा। तीन महीनों में छह नि:शुल्क शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को सचिव डा. राजेश तिवारी, डा. एससी सैनी, डा. एसके राय ने भी संबोधित किया। इस दौरान डा. नवीन दुबे, डा. एके राय, डा. अभिषेक, डा. नीरज सिंह, डा. रणधीर सिंह, डा. वृजेश सिंह, डा. सीजी मौर्य, डा. प्रभात कुमार, डा. मनोज मिश्र, डा. राजकुमार राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें