फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर सेक्टर में सरकार की उपलब्धियों को रखेंगे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में गुरुवार को नगर कार्यालय पर नगर कार्यकारिणी, कार्यसमिति, सेक्टर प्रभारी और बूथ अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें आगामी केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में 25 मई से 11 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम पर चर्चा की गई। विनय प्रकाश ने कहा कि 26 मई 2018 को केन्द्र सरकार को चार वर्ष पूर्ण हो रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने के लिए 27 मई को बूथ संपर्क अभियान करेंगे। 29 मई को समरसता संपर्क के तहत दलित बस्तियों में जनसंपर्क के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। 30 और 31 मई को सभी महापुरुषों की सार्वजनिक स्थानों पर लगी प्रतिमाओं की साफ-सफाई की जाएगी। एक जून से 15 जून तक प्रत्येक सेक्टर में चौपाल लगाकर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मेलन किया जाएगा। विभिन्न तिथियों में आयोजित कार्यक्रम की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपा गया। श्याम नरायन सिंह, बृजेश यादव, मृगांक शेखर सिन्हा, सुनील मिश्रा, अशोक सोनकर, शैलेन्द्र अग्रवाल, अमन गर्ग, संतोष शिल्पकार, आदर्श शुक्ला, पंकज मोदनवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें