आजमगढ़। योग गुरू स्वामी रामदेव के आईटीआई मैदान में होने वाले तीन दिवसीय योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर की तैयारिया जोरशोर से जारी हैं। बुधवार को नियमित योग शिविर कुंवर सिंह उद्यान में योगाचार्य देव विजय यादव और वेस्ली इंटर कालेज में बड़े लाल गुप्ता के सानिध्ृ में आयोजित हुआ। योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। इसके बाद कुंवर सिंह उद्यान और वेस्ली इंटर कॉलेज के योग साधकों ने योग जनजागरण यात्रा निकाली। जो चौक, पुरानी सब्जी मंडी, शंकरजी मूर्ति होते हुए पुन: वेस्ली इंटर कालेज में आकर समाप्त हो गई। जन संतोष सिंह, ओम संकृत्यायन, शैलेश बरनवाल, कल्पनाथ सिंह, बिंदु वमा,र् सोहन लाल वमा, रीना गुप्ता, ऊषा राय, आदि लोग उपस्थित रहे।
फूलपुर तहसील क्षेत्र के जनता इंटर कालेज अंबारी में बुधवार को पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी की ओ्र से छात्रों को योग के बारे में जानकारी दी गई। स्वामी रामदेव के तीन दिवसीय योग शिविर की तैयारियों पर चर्चा की गई।
युवा जिला प्रभारी बृजमोहन ने कहा कि शिविर में पहुंचकर आध्यात्मिक, पारिवारिक और सामाजिक मार्गदर्शन प्राप्त करें। योग के माध्यम से तमाम तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। तहसील अध्यक्ष आशुतोष विक्रम की अध्यक्षता में बैठक भी हुई। 16 से 18 मई तक होने वाले योग शिविर में भाग लेने का आग्वान किया गया। रामआसरे यादव, लालधारी यादव, शैलेष बरनवाल, हरेन्द्र प्रताप सिंह, विजय बहादुर, इन्द्रसेन यादव, शेषनाथ यादव, रामसकल यादव, वीरेन्द्र यादव, विजयपाल यादव, रवीन्द्र यादव आदि रहे।