फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगोष्ठी के सजीव प्रसारण में जागरूक हुए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोटवा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर दिल्ली में आयोजित कृषि उन्नति मेला और कृषि विज्ञान केंद्रों की राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम का शनिवार को सजीव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसकी शुरूआत भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। डीडी नेशनल चैनल के माध्यम से दिल्ली के संगोष्ठी के माध्यम से जिले के किसान जागरूक किये गए।
विज्ञापन

सजीव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रगतिशील किसानों का आह्वान किया कि वो समन्वित कृषि प्रणाली, जैविक खेती, सब्जी उत्पादन, बकरी पालन, देशी नस्लों के दुधारू पशुओ का पालन, मुर्गाीपालन, मछलीपालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, बीज उत्पादन आदि अपनाकर आय में वृद्धि कर सकते हैं। फल, सब्जी प्रसंस्करण करके उनका मूल्य संवर्धन कर सकते हैं। मृदा स्वास्थ्य कार्ड का प्रयोग करके मिट्टी की सेहत का पता लगा सकते हैं। सजीव प्रसारण के पश्चात सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि पीएम मोदी के सपनो का नया भारत किसानों के खेत से होकर गुजरेगा। उन्होंने कहा कि गंभीरवन में एक अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र अप्रैल माह से काम करना शुरू कर देगा। डॉ. रूद्र पी सिंह ने सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, राजेश सिंह महुआरी, कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरपी सिंह, प्रगतिशील किसान अखिलेश राय, राजेंद्र सरोज, ज्योति गोंड, राजनाथ यादव, कौशल सिंह, अनिल तिवारी, नागेश्वर, सिद्धनाथ, राममिश्र, नरसिंह यादव, त्रिलोकी, बरूण सिंह, जितेंद्र सरोज समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें