फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरम गुड़ और तेल से दो लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मेंहनगर थाने के धरनीपुर और सिधारी थाने के भदुली गांव में सोमवार की शाम गरम गुड़ और तेल ऊपर गिरने से किसान और युवक झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां किसान की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के धरनीपुर गांव निवासी कून्नू (55) पुत्र गिरधारी किसान है। वह सोमवार की शाम गुड़ पका रहा था। गुड़ को ठंडा करने के चक्कर में कराहे में गिर गया। गरम गुड़ के कराहे में गिरने से कून्नू गंभीर रुप से झुलस गया। इसीक्रम में सिधारी थाने के भदुली गांव निवासी सोनू (26) पुत्र हरिप्रसाद सोमवार की शाम पुड़ी बना रहा था। इस दौरान गरम तेल ऊपर गिरने से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें