आजमगढ़। शिब्ली नेशनल कालेज के छात्रनेता लालजीत यादव के नेतृत्व में गुरुवार को शिब्ली कालेज के मुख्य गेट पर सैनिकों के अपमान को लेकर छात्रों ने बिहार सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
उन्होंने कहा कि कश्मीर में शहीद हुए सैनिक मुजाहिद खान का शव घर आने पर बिहार के मुख्यमंत्री उनके घर नहीं गए और न ही कोई बड़ा अधिकारी ही पहुंचा। लालजीत यादव ने कहा कि सैनिकों का अपमान छात्र संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। सेराज अहमद ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए मर मिटने वाले शहीदों के साथ भी भेदपूर्ण व्यवहार किया जाना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। मिर्जा शाने आलम बेग ने कहा कि नीतिश सरकार सैनिकों का सम्मान न करके देश को गलत संदेश देने का काम कर रहे है। इस मौके पर बेलाल, हारिश, राविस, अभिषेक राय, मोहम्मद शाहिद, कमर कमाल, अखिलेश यादव, आशुतोष पांडेय सहित अनेक छात्र नेता उपस्थित रहे।