फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद न सुलझने तक कोई पक्ष नहीं करेगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रेतवाचंद्रभानपुर गांव में होलिका दहन के स्थान के विवाद को लेकर रविवार को एसडीएम लालगंज अभय कुमार मिश्रा और सीओ लालगंज संतोष सिंह की अध्यक्षता में तहसील परिसर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें दोनों पक्ष मौजूद रहा। बैठक में विवाद का कोई हल न निकलने पर एसडीएम ने विवाद न सुलझने पर कोई भी निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी है। उक्त जमीन पर एक पक्ष निर्माण कर रहा था। जबकि दूसरा पक्ष विरोध कर रहा था।
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से रेतवाचंद्रभानपुर गांव में होलीका दहन की जमीन को लेकर विवाद चलता आ रहा है। होलिका की जमीन के विवाद को हल करने के लिए तहसील दिवस में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। जिसमें सक्षम अधिकारियों ने मौके पर जाकर गुरुवार को सीमांकन भी किया। उभय पक्षों द्वारा संतुष्ट न होने पर निराकरण के लिए उप जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र एवं क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह ने दोनों पक्षों को रविवार को बुलाया और समझौते का प्रयास किया। लेकिन मामले का हल नहीं निकल सका। एक तरफ जहां रेतवाचंद्रभानपुर गांव के प्रधान दीपक पांडे, जवाहरलाल, मनोज चौहान, राधेश्याम. हीरालाल आदि 23 लोग और दूसरे पक्ष के मौअज्जम अली, शाह आलम, महताब, जाहिद, दानिश, फखरुद्दीन निवासी कटौली को पुलिस ने शांति भंग की आशंका के तहत उन्हें 107/116 में पाबंद किया गया है। उप जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र ने कहा कि होलिका की जमीन को चिन्हित कर लिया गया है और अन्य काश्तकारों को बता दिया गया है कि जब तक समस्या का निराकरण नहीं होता है। तब तक कोई निर्माण कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें