फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या निदान न होने पर शुरू होगा सत्याग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ रामजनम गुट की बैठक बुधवार को मुकेरीगंज स्थित जिला कार्यालय पर हुई। जिसमें दिपावली बोनस व नवीन पेंशन योजना की धनराशि शिक्षको/कर्मचारियों के खाते में न भेजे जाने पर 1 फरवरी से डीआईओस कार्यालय पर सत्याग्रह शुरू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन के प्रदेश नेतृत्व द्वारा शासन को अवगत कराने के बाद भी बोर्ड परीक्षा छह फरवरी से ही शुरू हो रही है। ठंड के चलते एक पखवारे से अधिक समय तक विद्यालय बंद रहा, जिससे कोर्स पूरा नहीं हो सका है। आधी अधूरी तैयारी के बीच परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। ऐसे में छात्रों का रिजल्ट अवश्य ही प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार माध्यमिक विद्यालयों का रिजल्ट खराब कर अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों को बढ़ावा देने का कुचक्र रच रही है। जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिपावली बोनस व नवीन पेंशन योजना की धनराशि शिक्षको व कर्मचारियों के खाते में अब तक नहीं भेजी गई है। बैठक को डीआईओएस कार्यालय को चेतावनी दी गई कि यदि 31 जनवरी तक धनराशि खाते में नहीं पहुंची तो 1 फरवरी से संगठन डीआईओएस कार्यालय पर सत्याग्रह की शुरूआत करेगा। अंत में प्रधानाचार्य इंद्रदेव राय के बड़े भाई कपिलदेव राय और रामाश्रय सिंह की माता के निधन पर शोक व्य्त किया गया। इस अवसर पर तारिक एजाज, शेर बहादुर सिंह, अबरार अहमद, जीत बहादुर, एमसी ब्राडवे, इंदजीत, रामधनी, राजाराम, फरगाम, सतीश चंद्र, राजाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें