फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधि के गबन में पीडी तुरंत दे रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कूटरिचत अभिलेख के आधार पर सांसद और विधायक निधि के गबन की शिकायत की जांच तीन माह से लंबित होने पर सीडीओ अभिषेक सिंह ने परियोजना निदेशक को फटकार लगाई है और तुरंत जांच और कार्रवाई कर अवगत कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी की ओर से तीन माह पहले शिकायत की गई थी कि महाराजगंज ब्लाक के शिवपुर स्थित दो विद्यालयों ने बंजर और नवीन पर्ती की जमीन पर कब्जा कर निर्माण करा लिया है। साथ ही सांसद और विधायक निधि से लाखों रुपये लेकर इसका गबन किया है। सीडीओ ने 27 अक्तूबर को मामले जांच के लिए परियोजना निदेशक डीडी शुक्ला के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम का गठन किया था। टीम को एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। तीन माह बीतने के बाद भी टीम के रिपोर्ट नहीं देेने पर शिकायतकर्ता अरुण सिंह ने सीडीओ को अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने पीडी को फटकार लगाई है। साथ तुरंत मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें