फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज में धार्मिक स्थल बनने से तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला । थाना क्षेत्र के मतलूबपुर गांव में स्थित तमसा नदी के किनारे ग्राम समाज की जमीन में धार्मिक स्थल बनाए जाने से तनाव उत्पन्न हो गया। शनिवार की सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पहुंची। जमीन की नापी करके बगल में स्थित निजी जमीन में बनाने का निर्देश दिया। इसके बाद विवाद शांत हो गया। सीओ बूढनपुर श्यामनरायण ने बताया कि मतलूबपुर गांव में स्थित तमसा नदी के किनारे ग्राम समाज की जमीन है। इसी जमीन से सटा एक व्यक्ति की भूमिधरी है। शुक्रवार को ग्राम समाज की जमीन में गांव के एक वर्ग विशेष के लोग धार्मिक स्थल बनाने लगे। जिसका दूसरा पक्ष विरोध करते हुए अधिकारियों को सूचना दी। शनिवारे की सुबह एसओ अहरौला चंद्रभान यादव, राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सरकारी जमीन को नापकर अलग कर दिया गया। अब स्वयं की जमीन में निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। इस पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें