अमिलो। सठियांव के सनसाइन स्कूल अबाड़ी हरैया में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के करीब आधा दर्जन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी कला और क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।मुख्य अतिथि एसपी शअजय साहनी की पत्नी ऋचा साहनी ने कहा कूि बच्चों में अपार प्रतिभाएं छुपी रहती हैं। जरूरत सिर्फ उन्हें निखारने की होती है। बच्चों ने स्वच्छ भारत मिशन को विभिन्न चित्रों के माध्यम से बेहतरीन नतरीके से पेश कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। स्वच्छ भारत मिशन को कामयाब बनाने का संकल्प लिया है। पुरस्कृत होने वाले बच्चों में नम्रता चौहान, पूर्णिमा चौहान और संदीप यादव शामिल रहे। क्षेत्राधिकारी सदर अकमल खां, चेयरमैन रामबदन यादव, प्रबंधक रामअवध यादव, डायरेक्टर आरएल यादव, महाप्रधान रामप्रवेश यादव, प्रहलाद यादव आदि लोग उपस्थित थे। अंत में प्रधानाचार्य इति ठाकुर ने आभार व्यक्त किया। ब्य ूरो