फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 से 30 जनवरी के बीच हो सकता है सामुहिक विवाह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले को 1.66 करोड़ रुपये आवंटित कि ए गए हैं। साथ ही 475 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। 15 जनवरी से 30 जनवरी के बीच सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत सरकार द्वारा गरीब और असहाय लोगों की शादी कराई जाती है। इसके तहत शहरी क्षेत्र में ईओ नगरपालिका, ब्लाक स्तर पर बीडीओ, जिला स्तर पर जिला पंचायत समिति बनाकर सामूहिक विवाह के लिए कम से कम 100 जोड़ों का चयन कर एक स्थान निर्धारित कर सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा। एक जोड़े पर 35 हजार रुपये खर्च होंगे। जिसमें 20 हजार रुपये लड़की के खाते में भेजा जाएगा। 10 हजार रुपये के कपड़े, बर्तन जेवर आदि दिए जाएंगे। जबकि पांच हजार रुपये शादी के इंतजाम पर खर्च किया जाएगा। वहीं अगर किसी विधवा की दोबारा शादी होती है तो उसके खाते में 25 हजार रुपये भेजे जाएंगे। पांच हजार रुपये के जेवर, कपड़े और बर्तन दिया जाएगा और पांच हजार रुपये शादी के प्रबंध पर खर्च किए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव रत्न सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन हो चुका है। शादी के लिए लोग अपने ब्लाक, नगरपालिका या जिला पंचायत कार्यालय पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का प्रारूप एनआईसी आजमगढ़ की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें