ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के असवनिया गांव में शनिवार की शाम पांच बजे पंचायत भवन में आग लगने से भीतर रखा गया भूसा, गोहरा, लकड़ी आदि जलकर राख हो गई। अग्निशमन दल विभाग के जवानों ने आग पर काबू पाया।
असवनिया गांव में सरकारी खर्चे से पंचायत भवन बना है। जहां गांव के तमाम लोग अपना भूसा, गोहरा, लकड़ी आदि रखे हुए हैं। पंचायत भवन को खाली करने की कई बार बात उठी। लेकिन गांव के लोग अपना-अपना सामान नहीं उठाया। शनिवार की शाम असवनिया गांव निवासी हरिगेन अपने खेत के मेड़ पर लगे सरपत में आग लगा दिया। कुछ ही देर में आग भयानक रुप लेते हुए पंचायत के बाहर रखा पुआल के ढेर को में लग गई। पुआल के जरिए पंचायत भवन के भीतर रखा गया भूसा, गोहरी और लकड़ी में आग पकड़ ली। गांव में भयानक आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। दलमकलकर्मी मौके पर पहुंचकर किसी तरह से आग पर काबू पाए। लेकिन तब तक पंचायत भवन के भीतर रखे गए सामान, दरवाजा, खिड़की आदि जलकर नष्ट हो गया।