आजमगढ़। आकांक्षा समिति की ओर से 27 नवंबर को महिला सशक्तीकरण के तहत जिला चिकित्सालय पर प्रस्तावित रक्तदान शिविर की जागरूकता के लिए कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय के पास तक स्ट्रीट पेंटिंग की गई। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओर से रक्तदान महादान का संदेश दिया गया।
स्ट्रीट पेंटिंग का शुभारंभ बुधवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, सीडीओ अभिषेक सिंह ने किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जिंदगी बचाता है। लोगों को अधिक से अधिक रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाने के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओर से दीवारों पर पेंटिंग करके रक्तदान महादान का संदेश दिया गया। 18 को डीएवी कालेज से नगर पालिका चौराहे तक जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। 24 को जागरूकता रैली के आयोजन और बच्चों की ओर से रंगाली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। रक्तदान शिविर का आयोजन 27 को होगा। वहीं, फाइन आर्ट सेंटर, हरिऔध नगर के कलाकारों ने डोनेट ब्लड सेव लाइफ विषय पर पेंटिंग बनाकर रक्तदान का संदेश दिया। निदेशिका डॉ .लीना मिश्रा ने बताया कि कुल 15 कलाकारों कार्यक्रम में पेंटिंग बना समाज में जागरूकता लाने का प्रयास किया।