फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान के खेतों में पड़ी दरार, बिजली भी दे रही दगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव/मुबारकपुर। रेशम नगरी मुबारकपुर और आसपास के क्षेत्रों में हो रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ सोमवार को सपाइयों ने भी बिगुल फूंक दिया। विरोध में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं रोडवेज चौराहे पर शोभनाथ यादव की अध्यक्षता में धरना दिया। बिजली व्यवस्था में सुधार होने तक आंदोलन जारी रखने और मांगें न पूरी करने जिला मुख्यालय को जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, हाजी इफ्तेखार अहमद, अम्मार अदीबी और शोभनाथ यादव ने कहा कि मुबारकपुर क़स्बा और सठियांव, जहानागंज ब्लाक में बिजली का घोर संकट बना हुआ है। कई माह से बुनकरों के हथकरघे और पावरलूम बंद पड़े हैं। बुनकर भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। किसानों की धान और अन्य फसलें सिंचाई नहीं होने से सूख रही हैं। कार्यकर्ताओं ने आघोषित कटौती के विरोध में बीजेपी सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही दस सूत्रीय मांगपत्र विभाग को सौंपा। प्रदर्शनकारियों में देवनाथ यादव, जिय़ाउल्लाह अंसारी, मुकर्रम मालिक, हाजी इफ्तेखार अहमद, राम बहादुर यादव, हाजी शमशाद, विजय नरायन यादव, रामबदन यादव, शब्बीर अहमद, हाजी मुहम्मद मजहर , हाजी सईदुल्लाह, शिशुपाल आदि रहे ।


बाजार बंद आज, करेंगे प्रदर्शन
अंबारी। पवई और आसपास के बाजार बंदकर स्थानीय लोग मंगलवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि पवई, मिल्कीपुर,मित्तूपुर में बिजली कटौती, जर्जर तार, टूटे खंभे, लो वोल्टेज आदि से परेशान व्यापारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को व्यापारी अपनी दूकानें बंद कर शांति मार्च निकालकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। ये जानकारी सतीश यादव, मोती लाल यादव, प्रकाश, राजेश आदि लोगों ने दी ।
विज्ञापन



ट्रांसफार्मर जला, 12 सौ घरों की बिजली बाधित
निजामाबाद। तहसील क्षेत्र के विद्युत सब स्टेशन गौसपुर में पांच केवीए का ट्रांसफर जल जाने से तीन क्षेत्रों के लगभग 1200 घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित है। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के गौसपुर स्थित विद्युत सब स्टेशन पर लगा पांच केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार को जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से इससे जुड़े तीन क्षेत्रों की बिजली बाधित हो गई। बिजली न मिलने से मिर्जापुर, निजामाबाद, मोहनाठ क्षेत्र में लोगों का गर्मी और उमस से बुरा हाल है। निजामाबाद क्षेत्र के विद्युत उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि तीन से चार दिन के अंदर किसी भी कीमत पर इसे ठीक कर लिया जाएगा।



पांचवें दिन भी जमे रहे क ांग्रेसी
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र मिर्जापुर (मालटारी) पर बिजली कटौती को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जनांदोलन समिति के प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में चल रहा धरना सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को भी लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शेज्यूल के मुताबिक आपूर्ति बहाल होने तक धरना जारी रखने का एलान किया।
धरना को संबोधित करते हुए सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जनांदोलन समिति के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश राय ने कहा कि बिजली की अघोषित कटौती से जनता परेशान है। किसानों की फसलें सूख रही है। पूरे दिन बिजली की ट्रिपिंग लगी रहती है। किसानों की लागत और मेहनत पर बिजली विभाग पानी फेर रहा है। धरना सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चला। कहा कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो बृहद आन्दोलन किया जाएगा। इस मौके पर दिनेश राय, राघवेंद्र राय, उत्कर्ष राय, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक यादव, इंद्रभूषण यादव, राजेश गुप्ता, लालमन यादव, श्याम नयन यादव, जगदीश यादव, रामप्रवेश पटेल, दीपक राय, तेज प्रताप यादव, दुखंती गोंड, बहादुर सिंह, रामकुवंर यादव, प्रवीण सिंह, राम अवध यादव, महिश श्रीवास्तव, कमरुज्जमा आदि लोग मौजूद थे।


रैदोपुर में रंग लाया लोगों का आंदोलन
आमजगढ़। बिजली समस्याओं को लेकर पांच दिन से धरने पर बैठे कालीचौरा रैदोपुर के युवाओं की मांगों ने सोमवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने मान लिया। इसके बाद युवाओं ने अपना धरवा समाप्त कर दिया। दो युवाओं ने घोषणा के अनुसार डेढ़ घंटे तक भूख हड़ताल पर भी बैठे।
बिजली संबंधी सात सूत्रीय मांगों को लेकर युवा मंच के नेतृत्व में कालीचौरा रैदोपुर के युवा पांच दिन से धरने दे रहे थे। मंगलवार को पांचवे दिन युवाओं ने मागें पूरी न होने पर भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा भी की थी। दोपहर तीन बजे किशन सिंह और संतोष यादव भूख हड़ताल पर भी बैठ गए। इस दौरान पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ और अधिशासी अभियंता ने बिजली व्यवस्था में सुधार करने, लो वोल्टेज की समस्या दूर करने, जर्जर केबलों, खंभों और ट्रांसफार्मर को बदलने, त्योहारों पर निर्बाध आपूर्ति देने की मांगें मान ली। इसके बाद युवाओं ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। इस मौके पर ग्यानेश तिवारी, कुणाल, माखन सिंह, प्रभात सिंह, सौरभ तिवारी, गौरव प्रसाद, सावन, विवेक आस्थाना, राहुल गुप्ता, मुकेश आदि थे।



बिजली की कमी कहीं तोड़ न दे किसानों की क मर
अमर उजाला ब्यूरो
सगड़ी। सितंबर माह में औसत से कम बारिश होने से धान के खेतों में दरार पड़ने लगी है। किसान अपनी गाढ़ी कमाई को इस तरह से सूखता देख परेशान है। बिजली की अंधाधुध कटौती ने उसकी मुश्किलों को बढ़ा दिया है।
बताते चलें कि विगत वर्षों की अपेक्षा इस बार शुरू के महीनों में अच्छी बारिश होती देख किसानों ने ज्यादा से ज्यादा खेतों में धान की रोपाई की। जिन लोगों ने धान की नर्सरी कम डाली उसने दूसरे से मोल लेकर धान को रोपा। अगस्त माह तक इतनी अच्छी बारिश हुई जो पिछले कई सालों में नहीं हुई थी। जिसका परिणाम हुआ किसानों के धान की फसल लहलहाने लगी। लेकिन सितंबर माह में बारिश न होने से खेतों की नमी गायब होने लगी है। खेतों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने लगी है। किसानों को इसमें पानी चलाना है जिसके लिए वह ट्यूबवेल पर निर्भर है। लेकिन बिजली की कटौती के कारण वह अपने इस अरमान को भी पूरा नहीं कर पा रहा है। जो बिजली मिल रही है वह लो-वोल्टेज के कारण किसी कार्य के लिए उपयोग नहीं हो पा रही है। मजबूरी में किसान पंपिंग सेट से खेतों में पानी चला रहा है जो उसके लिए भारी पड़ रही है। ऐसे में क्षेत्र के किसान रामदरश सिंह, श्रीप्रकाश, मनोज, रामजतन, अनिल, श्याम कुमार आदि ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शिड्यूल के हिसाब से बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें