मार्टीनगंज/मेहनगर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को दीदारगंज और मेहनगर विधानसभा के विभिन्न विद्यालयों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
दीदारगंज विधानसभा के महादेव इंटर कालेज सिकरौर, चंद्रशेखर इंटर कालेज नंदाव, पारस कन्या इंटर कालेज बिंद्राबाजार, सुंदरसाव इंटर कालेज जैगहा, ओमप्रकाश मिश्र इंटर कालेज फूलेस, तिलकधारी इंटर कालेज मार्टीनगंज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। विधानसभा दीदारगंज प्रतियोगिता संयोजक भानुप्रताप गुप्ता ने बताया की करीब दो हजार बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता सकुशल संपन्न कराने में विनीत जायसवाल, भानुप्रताप गुप्ता, रामअचल राजभर, रमेश मधुकर, ज्योति सिंह, ठाकुर प्रसाद, रिंकल विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, विकास राय, मंगल, अभिषेक यादव आदि ने योगदान दिया। मेहनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इंटर कालेजों में सामान्य ज्ञान परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संयोजक विधानसभा प्रभारी रणवीर सिंह पप्पू ने बताया की इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य प्रतिभाओं को निखारना है।