फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट परीक्षा फार्म अग्रसारण के लिए बने 19 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हनी (ब्यूरो)। यूपी बोर्ड परीक्षा 2017-18 में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने वाले परिक्षार्थियों के परीक्षा फार्मों को अग्रसारण के लिए जनपद में 19 केंद्र बनाए गए हैं। यह केंद्र भी हाईस्कूल के छह सौ और इंटर के चार सौ से अधिक फार्मो का अग्रसारण नहीं करेंगे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डा. बीके शर्मा ने बताया कि परीक्षा फार्म अग्रसारण के लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज बगवार, राजकीय बालिका इंटर कालेज अतरौलिया, राजकीय बालिका इंटर कालेज अजमतगढ़, राजकीय बालिका इंटर कालेज अंबारी, राजकीय बालिका इंटर कालेज सरायमीर, राजकीय बालिका इंटर कालेज बरवां, महंथ रामाश्रय दास राजकीय इंटर कालेज जोकहरा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असवनियां ठेकमा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खराटी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मित्तुपुर जहानागंज, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपुर, किसान मजदूर इंटर कालेज ओरा, गंगा प्रसाद इंटर कालेज जगदीशपुर, सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोडरपुर, पंचायत इंटर कालेज खानपुर सरायमीर, श्रीशंकर इंटर कालेज डीहा, मुबारकपुर इंटर कालेज मुबारकपुर, गांधी इंटर कालेेज किशुनदासपुर और केबी इंटर कालेज मार्टीनगंज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें