फूलपुर/मेजवां (ब्यूरो)। फूलपुर नगर स्थित श्रीरामलीला मैदान में बुधवार की शाम नया सवेरा नगर विकास योजना के तहत नगर पंचायत की ओर से लगवाए गए सोलर एनर्जी एलएडी पावर प्लांट का लोकार्पण जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कैफी आजमी पायनियर कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत से शुरू किया। इसके बाद जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने सोलर प्लांट के लोकार्पण स्विच आन कर किया। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर में वैकल्पिक ऊर्जा के तहत रोशनी की व्यवस्था करने का सराहनीय कार्य नगर पंचायत ने किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद जायसवाल ने कहा कि सोलर एनर्जी एलईडी पावर प्लांट पूर्वी उत्तर प्रदेश में फूलपुर नगर पहला स्थान है जिसे स्थापित किया गया है।
इसका नगर वासियों को काफी लाभ मिलेगा। संचालन कमलेश्वर पांडेय ने किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार, तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता, अजय जायसवाल, अंशुमान जायसवाल, जगदीश प्रसाद गुप्ता, चिरंजीव जायसवाल, बनारसी राम, वीरेंद्र कुमार, पप्पू ओझा, प्रकाश यादव, मानिक चंद्र आदि मौजूद रहे।