फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर हड़प लिया था 18 लाख, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी पुलिस ने सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये हड़पने के आरोपी को बृहस्पतिवार को शहागढ़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आठ जून को थाने में नामजद तहरीर मिली थी। शिकायतकर्ता तहबरपुर थाना क्षेत्र के लखमनपुरपट्टी बादल राय गांव निवासी नीरज कुमार मिश्र ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के फखरूद्दीनपुर गांव निवासी अखरूजज्मा खान उर्फ सुल्तान पुत्र स्व. मकबूल ने सिंचाई विभाग में अच्छे पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये लिया। काफी समय बीत जाने पर भी न तो नौकरी ही दिलवाया न ही पैसा ही वापस कर रहा था। इतना ही नहीं उसके द्वारा और पैसों की मांग की जा रही थी। इससे परेशान होकर नीरज ने थाने में तहरीर दी। मिली शिकायत के आधार पर सिधारी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मुखबिर की सूचना पर अखरूज्जमा को गिरफ्तार कर लिया। अखरूज्जमा पर दर्जन भर से अधिक मुकदमें मुबारकपुर थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें