फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: थाना दिवस पर आए 18 प्रार्थना पत्र, मात्र दो का हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना दिवस के आयोजन में जनता की समस्याओं को सुनने के लिए पुलिस व प्रशासन ने शनिवार को रानी की सराय थाने में मंच सजाया, लेकिन समाधान की रफ्तार धीमी रही। थाना दिवस में कुल 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मात्र दो का ही मौके पर समाधान हो सका।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को रानी की सराय थाने में डीएम नवनीत सिंह चहल व एसएसपी हेमराज मीना पहुंचे थे। एक-एक कर फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर उनके समक्ष उपस्थित हो रहे थे। 18 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। प्रार्थना पत्रों में ज्यादातर मामले जमीन के विवाद और पुलिस से जुड़ी समस्याओं से संबंधित थे। 12 राजस्व विभाग के और छह पुलिस विभाग के थे। डीएम व एसपी ने दो शिकायतों को तत्काल समाधान कर दिया। थाना दिवस पर जनता के समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपा। साथ ही मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें